फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: 11वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष बने लालू प्रसाद यादव

Tue, 03 Dec 2019 02:55 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाला मामले में जेल में बंद लालू प्रसाद यादव को दोबारा निर्विरोध राष्ट्रीय जनता दल का अध्यक्ष चुना गया है। वह 11वीं बार पार्टी के अध्यक्ष चुने गए हैं। सोमवार को विधायक भोला यादव ने उनके नाम से नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही उन सभी अटकलों पर विराम लग गया है जिनमें कहा जा रहा था कि तेजस्वी यादव को पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। 

विज्ञापन

 

हालांकि लालू के जेल में होने के बाद तेजस्वी यादव ने राजद की कमान पूरी तरह से संभाल ली है। उनके स्तर पर ही सारी नीतियां तय की जाती हैं। यह बात और है कि वह लालू की सहमति लेना कभी नहीं भूलते। वहीं लालू लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर हैं।

इसी वजह से चर्चा थी कि अब पार्टी की कमान तेजस्वी प्रसाद यादव को सौंप दी जाएगी। मगर सोमवार को जैसे ही लालू प्रसाद के नाम से नामांकन पत्र दाखिल किया गया वैसे ही तय हो गया था कि एक बार फिर पार्टी की कमान उसके संस्थापक के हाथ में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें