फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बिगड़ी लालू यादव की तबीयत, इलाज के लिए जल्द मुंबई रवाना होंगे

Sat, 19 May 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
लालू यादव
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू यादव की तबीयत शनिवार सुबह अचानक बिगड़ गई। उन्होंने तड़के  बेचैनी, चक्कर आने और सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद आनन-फानन में डॉक्टरों को बुलाया गया। डॉक्टरी जांच से पता चला कि उनका शुगर लेवल बढ़ गया है। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया। डॉक्टर की सलाह को मानते हुए लालू के परिवारवालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। 

विज्ञापन


फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम लालू यादव के स्वास्थ्य का परीक्षण कर रही है। उन्हें आईजीआईएमएस के निजी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। आईजीआईएमएस के डॉक्टरों का कहना है कि अभी उनकी पूरी जांच की जा रही है उनके हालात के बारे में जानकारी उसके बाद ही दी जा सकेगी। उनसे मिलने और हाल-चाल जानने के लिए राजद के नेता अब्दुलबारी सिद्दकी अस्पताल पहुंचे। लालू के भर्ती होने की वजह से अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 
बता दें कि चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद थे। उन्हें इलाज के लिए रांची हाईकोर्ट से 6 हफ्तों की अंतरिम जमानत मिली है। 16 मई को लालू के बेल बॉन्ड की प्रक्रिया को पूरा किया गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। उन्हें किडनी स्टोन, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज है। राजद सूत्रों की मानें तो लालू इलाज के जल्द ही मुंबई जाने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें