आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के घर पर इस बार छठ तो नहीं मनाई जाएगी लेकिन महाभारत जरूर होगी। लालू प्रसाद की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस बार छठ नहीं मनाने का एलान किया है लेकिन उनके बड़े बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप ने अपने आवास पर महाभारत का आयोजन किया है।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप ने 8 नवंबर को महाभारत के आयोजन को लेकर एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें सभी को कार्यक्रम में भाग लेने का निमंत्रण भी दिया गया है। न्योता तेजप्रताप ने अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट से भी अपने सभी मित्रों को दी है। महाभारत का आयोजन 8 नवंबर को शाम के 6 बजे से किया जाएगा।
हमेशा किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में रहने वाले तेज प्रताप एक बार फिर महाभारत को पोस्टर को लेकर चर्चा में हैं।