लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार सोमवार को एक साथ दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पहली सभा दोपहर सवा 12 बजे हाजीपुर और दूसरी सभा सवा चार बजे मोहिउद्दीनगर में होगी।
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे और जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
बता दें कि आरजेडी और जेडीयू के बीच गठबंधन के बाद राजनीतिक हलकों में दोनों नेताओं की संभावित संयुक्त सभा चर्चा का विषय बनी हुई थी।