फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मंच से वोट मांगेंगे लालू और नीतीश

Mon, 11 Aug 2014 08:09 AM IST
मनीष शांडिल्य/पटना से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार सोमवार को एक साथ दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पहली सभा दोपहर सवा 12 बजे हाजीपुर और दूसरी सभा सवा चार बजे मोहिउद्दीनगर में होगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे और जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि आरजेडी और जेडीयू के बीच गठबंधन के बाद राजनीतिक हलकों में दोनों नेताओं की संभावित संयुक्त सभा चर्चा का विषय बनी हुई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

एक मंच पर आएंगे लालू और नीतीश

रामचंद्र पूर्वे के मुताबिक़ दोनों नेता सड़क मार्ग से अपने-अपने काफ़िले के साथ सभास्थल पर पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि रविवार 17 अगस्त को दोनों नेता एक साथ हवाई मार्ग से यात्रा करेंगे और नरकटियागंज, छपरा और मोहनियां में चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे।

ग़ौरतलब है कि बिहार में 21 अगस्त को होने वाले 10 सीटों के विधानसभा उपचुनाव के बहाने दोनों नेताओं के बीच 20 साल बाद राजनीतिक गठबंधन हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें