फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू, तेजस्वी ने क्या कहा? 27 मई को खास भोज में जुटेगा विपक्ष!

Sun, 24 May 2026 04:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। पार्टी की ओर से इसे स्वास्थ्य जांच से जुड़ी यात्रा बताया गया है। इधर, 27 मई को गाजियाबाद में एक खास भोज की तैयारी भी चल रही है। कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के नेताओं को न्यौता भेजा गया है। 

विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी सहित और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रविवार को परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी दे भी मौजूद रहीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू प्रसाद यादव आंखों की नियमित जांच के लिए आए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछली बार उनकी आंखों का इलाज हुआ था, लेकिन अब फिर से परेशानी महसूस हो रही है। उन्होंने बताया कि अदालत से 29 मई तक अनुमति मिली है और डॉक्टरों ने हर तीन-चार महीने पर जांच कराने की सलाह दी थी, लेकिन करीब एक साल से चेकअप नहीं हो पाया था। ऐसे में यह पूरी तरह रूटीन मेडिकल विजिट है।
विज्ञापन


27 मई को भोज देने की तैयारी में तेजस्वी
इधर, लालू परिवार की दिल्ली यात्रा को लेकर सियासी गलियारे में अलग ही चर्चाएं चल रही हैं। दरअसल, 27 मई को तेजस्वी यादव विपक्ष के सभी नेताओं को एकजुट कर रहे हैं। मौका रहेगा तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव के पहले जन्मदिन का। तेजस्वी यादव अपनी बहन रागिनी के घर पर अपने बेटे का जन्मदिन के अवसर पर भोज देने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इसे यह पूरी तरह से पारिवारिक कार्यक्रम बताया जा रहा है। इधर, सूत्र बता रहे हैं कि तेजस्वी यादव ने इस समारोह के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी,  और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत समेत कई बड़े विपक्षी नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। 

Bihar Weather: बिहार के चार जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, सीमांचल में आज भी बारिश के आसार; जानिए मौसम का हाल

राजद के सांसद और विधायकों को भी दिल्ली का न्यौता
सूत्र यह भी बता रहे हैं कि राजद के सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को भी दिल्ली पहुंचने का न्यौता जारी किया गया है। ऐसे में यह आयोजन सिर्फ पारिवारिक समारोह तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे विपक्षी रणनीति और इंडिया गठबंधन की भावी राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पॉलिटिकल एक्सपर्ट बता रहे हैं कि लालू प्रसाद विपक्षी नेताओं को एक मंच पर लाकर मजबूती का संदेश देना चाहते हैं। चुनाव के बाद यह पहला मौका होगा, जब पूरा विपक्ष एकजुट होगा। लालू परिवार के इस भोज पर सबकी निगाहें टिकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें