फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बहरा और गूंगा भी है ये धृतराष्ट्र'

विज्ञापन
विज्ञापन
एमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के बाद राजद नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध दिया है। इसके लिए लालू ने एक बार फिर ट्विटर का सहारा लिया है।
विज्ञापन


ट्वीट में उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री मोदी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनकी ओर इशारा करते हुए कहा कि हस्तिनापुर में बैठा कलयुगी धृतराष्ट्र न सिर्फ अंधा है बल्कि बहरा और गूंगा भी है। दुर्योधन को समाज तोड़ने के लिए नंगा नाच करने की खुली छूट दी है।

लालू यहीं नहीं रुके इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए कहा, ये धृतराष्ट्र अंदर से डरपोक है। दिखावे के लिए चिल्लाता है। जब बोलने की जरूरत होती है, मौन धारण कर चुप बैठ जाते हैं। उन्होंने मोदी के सबका साथ सबका विकास के नारे पर भी सवाल खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

हस्तिनापुर में बैठा कलयुगी धृतराष्ट्र ना सिर्फ अंधा है बल्कि बहरा और गूंगा भी है।दुर्योधन को समाज तोड़ने के लिए नंगा नाच करने की खुली छूट है— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 5, 2015
ये धृतराष्ट्र अंदर से डरपोक है। दिखावे के लिए चिल्लाता है। जब बोलने की ज़रूरत होती है, मौन धारण कर छुप कर बैठ जाता है।— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 5, 2015

ट्विटर के माध्यम से की टिप्पणी

ट्वीट के माध्यम से ही उन्होंने इस पर सवाल खड़ा किया। कहा, छद्म विकास भाजपा का एजेंडा है। सबका साथ सबका विकास का अर्थ दरअसल 'कुछ का साथ सबका विनाश है'।

उन्होंने खुद की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को बिहार के लिए सबसे बेहतर बताते हुए कहा कि लालू नीतीश की बिहारी जोड़ी से बेहतर बिहार को कोई कौन जानता है क्या? इन प्रवासी गुजरातियों का बिहार का सत्यानाश नहीं करने देंगे।

ऐसा नहीं है कि लालू यादव ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को पहली बार इस तरह निशाना बनाया है। इससे पहले भी वह ट्विटर के माध्यम से मोदी और अन्य भाजपा नेताओं पर वार करते रहे हैं।
लालू-नीतीश की बिहारी जोड़ी से बेहतर बिहार को कोई जानता है क्या? इन प्रवासी गुजरातियों को बिहार का सत्यानाश नहीं करने देंगे।— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 5, 2015
छद्म विकास भाजपा का एजेंडा है। सबका साथ सबका विकास का अर्थ दरअसल "कुछ का साथ, सबका विनाश" है।— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 5, 2015
विज्ञापन

मोदी को बताया था गोडसे का हत्यारा

तीन दिन पहले भी उन्होंने ट्विटर से ही आरएसएस और गोडसे के बहाने मोदी को बापू का हत्यारा करार दे दिया था। इसके अलावा हिंदुओं के बीफ खाने वाले मुद्दे पर जब विपक्ष ने उन्हें निशाने पर लिया तो भी अपना पक्ष रखने के लिए उन्होंने ट्विटर का ही सहारा लिया था।

असल में प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर प्रेम को समझने वाले लालू यादव ने भी उन्हें निशाना बनाने के लिए ट्विटर का ही सहारा लिया है। बिहार के अन्‍य नेताओं के अलावा आज लालू ही सबसे ज्यादा मुखर होकर ट्विटर पर सक्रिय रहते हैं।

वो बात अलग है कि इस पर उनका ज्यादातर निशाना भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें