फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्ण आरक्षण के मसले पर संसद में पार्टी से हुई चूक : रघुवंश

Thu, 17 Jan 2019 04:44 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
रघुवंश प्रसाद सिंह
विज्ञापन

आर्थिक आधार पर सवर्णों को आरक्षण दिए जाने के केंद्र के फैसले का विरोध करने वाली राजद ने अब यू-टर्न लिया है। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप के बाद अब पार्टी के उपाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने बुधवार को कहा कि संसद में मनोज झा ने जो तर्क दिया उससे पार्टी सहमत नहीं है। रघुवंश ने कहा कि इसका विरोध क्यों हुआ, ये तेजस्वी यादव जानें। उन्होंने कहा कि राजद के घोषणा-पत्र में 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान था। 

विज्ञापन


राजद सवर्ण आरक्षण के विरोध पर पुनर्विचार कर रहा है। रघुवंश ने इस बात को स्वीकार किया कि संसद में पार्टी से सवर्ण आरक्षण के मसले पर चूक हुई है, क्योंकि  पार्टी हमेशा से सवर्ण आरक्षण का पक्षधर रही है। हालांकि लोजपा और जदयू ने राजद की पलटी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह पश्चाताप का नाटक कर रही है, लेकिन अब इसका फायदा नहीं मिलने जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें