फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के इस सरकारी अस्पताल के बेड पर मरीज नहीं, बल्कि आराम फरमाते दिखते हैं कुत्ते

Wed, 16 Jan 2019 10:17 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नवादा, अस्पताल में कुत्ते - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में पटना से करीब एक जिला है नवादा, जहां के सरकारी अस्पताल में मरीजों को बेड मयस्सर हो या न हो, कुत्तों का जरुर ख्याल रखा जाता है। बुधवार को भी नवादा के सदर अस्पताल में बेड पर कुत्ते आराम फरमाते दिखे। यह कोई पहला मामला नहीं है। तीन हफ्ते पहले दिसंबर में भी अस्पताल की बेड पर कुत्ते सोते हुए दिखाई दिये थे। अक्सर यहां की ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होती रहती है।

विज्ञापन

 


बुधवार को अस्पताल में आराम फरमाते इन कुत्तों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। तस्वीरों में दिख रहे कुत्तों से जहां आम लोग बचते रहे, वहीं अस्पताल के किसी कर्मी ने कुत्ते को बेड से नीचे उतारने की जहमत नहीं उठाई।

इस पूरे मामले में पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ उमेश चंद्रा से पूछा गया तो पहले उन्होंने अनभिज्ञता जताई। फिर कहा कि इस मामले का पता लगाएंगे। ऐसा कैसे संभव हुआ और इसमें कौन लोग दोषी हैं, पता लगाकर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय लोग बताते हैं कि अस्पताल के बेड पर कुत्तों का कब्जा होने की यह कोई पहली घटना नहीं है। लोगों का आरोप है कि नवादा सदर अस्पताल के सर्जिकल व इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के बेड पर अक्सर कुत्ते आराम करते नज़र आते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें