फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशेश्वर अस्थान उपचुनाव: राजद की शिकायत पर बिरौल के डीएसपी को हटाया, मनोज झा ने चुनाव आयोग का माना आभार

Thu, 28 Oct 2021 08:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार की दो विधानसभा सीटों तारापुर व कुशेश्वर अस्थान पर 30 अक्तूबर को उपचुनाव का मतदान होगा। नतीजे दो नवंबर को आएंगे।
विज्ञापन
मनोज झा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने राजद की शिकायत पर बिहार के कुशेश्वर अस्थान उपचुनाव के लिए तैनात बिरौल के डीएसपी दिलीप कुमार झा को चुनावी ड्यूटी से हटा दिया। राजद के एक प्रतिनिधि मंडल मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की थी। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी इसे लेकर शिकायत की थी।

विज्ञापन


राजद नेता मनोज झा ने आयोग को इस त्वरित कदम के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि दिलीप झा को 25 बूथ की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। इससे स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव का संदेश जाएगा। तेजस्वी यादव ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि अधिकारी उपचुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।

बिहार की दो विधानसभा सीटों तारापुर व कुशेश्वर अस्थान पर 30 अक्तूबर को उपचुनाव का मतदान होगा। नतीजे दो नवंबर को आएंगे। इनके साथ ही देश के 14 राज्यों की कुल 30 विधानसभा सीटों व तीन लोकसभा सीटों के लिए भी इसी दिन मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें