फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गैस केवाईसी कराने निकली महिला की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, दो युवक शव छोड़कर फरार

Fri, 27 Mar 2026 02:07 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

सहरसा के सदर अस्पताल में गुरुवार शाम इलाज के लिए लाई गई 36 वर्षीय प्रियंका कुमारी की मौत हो गई। घटना के दौरान महिला को अस्पताल लेकर आए दो युवक शव छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर मृतका की पहचान की और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
मृतक महिला की तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार शाम सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाई गई एक महिला की मौत हो गई। हालांकि, महिला को अस्पताल में छोड़कर दो युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए मृतका की पहचान की और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया से हुई पहचान

सदर अस्पताल परिसर में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। शुक्रवार को तस्वीर देखकर मृतका के ससुर शिव पूजन राय अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान 36 वर्षीय प्रियंका कुमारी के रूप में की। प्रियंका सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी राजू कुमार की पत्नी थीं। वह सहरसा नगर निगम क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। उनके पति मध्य प्रदेश के जबलपुर में बिस्कुट फैक्ट्री में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

गैस के केवाईसी के लिए घर से निकली थी, लौटकर नहीं आई

प्रियंका के बड़े बेटे सत्यम ने बताया कि मां गुरुवार सुबह 8 बजे गैस का केवाईसी कराने के लिए घर से निकली थी। सुबह 10 बजे उन्होंने फोन कर कहा कि वह जल्दी घर लौट आएंगी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आईं। उनकी मां संगीता देवी ने बताया कि बुधवार रात अंतिम बार बात हुई थी, तब उन्होंने किसी बीमारी या डॉक्टर के पास जाने का जिक्र नहीं किया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक सच

सदर थाना पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में सामने आया कि दो युवक महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर आए थे। इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई और दोनों युवक उसे अस्पताल में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस
विज्ञापन


पोस्टमार्टम से खुलेंगे मौत के कारण

सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। पुलिस दोनों युवकों की पहचान और तलाश में लगी हुई है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि महिला को किस हालत में अस्पताल लाया गया था, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें