फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सहरसा में इलाज के वक्त विचाराधीन कैदी की मौत; स्ट्रेचर न मिलने से भड़के परिजन, चादर में टांगकर गए शव

Sat, 31 Aug 2024 07:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: मृतक कैदी के परिजनों ने आरोप लगाया कि कैदी के मरने के बाद भी अस्पताल प्रशासन की ओर से स्ट्रेचर तक की सुविधा नहीं दी गई। इसके कारण चादर में टांगकर शव को एम्बुलेंस तक ले जाया गया। वहीं, उन्होंने प्रशासन पर कैदी की मौत होने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
चादर में टांगकर शव ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी प्रमोद शर्मा (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके बाद उसके शव को स्ट्रेचर पर न ले जाकर चादर में लटकाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि कैदी प्रमोद शर्मा कटिहार जिले के कुरसेला थानाक्षेत्र के समेली गांव का रहने वाला था। मौत की पुष्टि के बाद अस्पताल प्रशासन ने एक अदद स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं करवाया। इसके कारण मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई। कैदी की मौत के बाद पुलिस और अस्पताल प्रशासन के सामने परिजनों द्वारा शव को चादर में टांगकर एम्बुलेंस में चढ़ाया गया।

विज्ञापन


मृतक कैदी के परिजनों का आरोप है कि कैदी के मरने के बाद भी अस्पताल प्रशासन की ओर से स्ट्रेचर तक की सुविधा नहीं दी गई। इसके कारण चादर में टांगकर शव को एम्बुलेंस तक ले जाया गया। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कैदी की मौत हो जाने के बाद हम लोगों को इसकी जानकारी दी गई। दो दिन पहले हम लोग कैदी से मिलकर यहां से गए थे। उस दिन वह ठीक था। तबीयत बिगड़ने के बाद अगर हम लोगों को सही समय पर जानकारी मिलती तो पुलिस अभिरक्षा में बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाते और कैदी की मौत नहीं होती।

वहीं, सदर थानाध्यक्ष ने कहा कि कैदी प्रमोद शर्मा को शराब के मामले में बीते 26 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था और 27 अगस्त को मंडल कारा भेजा गया था। जहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वजह स्पष्ट हो पाएगी। इधर, लोगों ने शव ले जाने के लिए एक अदद स्ट्रेचर तक नहीं देने पर अस्पताल प्रशासन की खूब निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें