फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मक्के के खेत में 20 वर्षीय युवती की गोली मारकर निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच जारी

Sun, 08 Mar 2026 08:01 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa Murder: सहरसा के सलखुआ में घास लाने गई 20 वर्षीय युवती शुषम कुमारी की अज्ञात अपराधियों ने मक्के के खेत में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। गर्दन में गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस और एफएसएल टीम हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
शुषम कुमारी (फाइल फोटो) की खेत में गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया गांव के बहियार (खेत) में दिनदहाड़े एक 20 वर्षीय युवती की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। युवती का शव मक्के के खेत से बरामद हुआ है। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


घास लाने घर से निकली थी युवती
मृतका की पहचान कोपरिया पंचायत के वार्ड 13 निवासी धीरेन्द्र यादव की बेटी शुषम कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शुषम रविवार दोपहर को घर से मवेशियों के लिए घास लाने बहियार की ओर गई थी। इसी दौरान यज्ञ स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर मक्के के खेत में अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसकी गर्दन में सटाकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सूनसान इलाके का फायदा उठाकर आसानी से फरार हो गए।

महिलाओं ने देखा खून से लथपथ शव, मचा कोहराम
इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ जब गांव की कुछ अन्य महिलाएं घास लेकर वापस घर लौट रही थीं। रास्ते में मक्के के खेत के पास उन्होंने शुषम को खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा देखा। घबराई महिलाओं ने शोर मचाया और दौड़कर गांव वालों को इसकी सूचना दी। खबर फैलते ही परिजन और सैकड़ों ग्रामीण बदहवास हालत में मौके पर दौड़ पड़े। जवान बेटी का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


एफएसएल की टीम ने जुटाए साक्ष्य
हत्या की सूचना मिलते ही सलखुआ थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। एसआई बबलू कुमार, कृष्णा प्रसाद और दीपक कुमार के बाद सर्किल इंस्पेक्टर मो. सुजाउद्दीन व थानाध्यक्ष संजना कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सहरसा भेज दिया। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए साइबर डीएसपी अजित कुमार के नेतृत्व में एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य संकलित किए हैं।

पढ़ें- न्याय मांगा... मिली मौत: खंभे से बांधकर महिला को बेरहमी से पीटा, गई जान; वीडियो सामने आने पर एक हिरासत में

क्या कहती है पुलिस?
घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे साइबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया, कोपरिया गांव के बहियार में युवती का शव मिला है। प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट है कि युवती की गोली मारकर हत्या की गई है; गोली सीधे गर्दन में मारी गई है। परिजनों के अनुसार, वह घास लाने गई थी तभी यह वारदात हुई।
विज्ञापन


डीएसपी ने आगे कहा कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर एक बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें