फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supaul: अगलगी में 25 से ज्यादा घर जलकर खाक, चार सिलेंडर के ब्लास्ट से इलाके में हड़कंप, दमकल ने पाया काबू

Sun, 07 Apr 2024 05:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

Supaul: जिला मुख्यालय के बलवा पुनर्वास वार्ड 01 में रविवार को अचानक हुई अगलगी की घटना में 11 परिवारों के 25 से ज्यादा घर जल कर खाक हो गए। घटना में 25 लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
अगलगी में 25 से ज्यादा घर जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपौल में आग लगने की घटना से 11 परिवारों के 25 से ज्यादा घर जल कर खाक हो गए। हालांकि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सबसे पहले आग स्थानीय निवासी गुदरी यादव के पुत्र राजा यादव के घर में लगी। जहां एक छात्र किराए पर कमरा लेकर रहता था। जब तक किसी को कुछ समझ आता, तेज पछुआ हवा के कारण आग ने आसपास के घरों को भी अपनी जद में ले लिया। आज की लपटे इतनी तेज थी कि आधे घंटे के भीतर 11 परिवारों के करीब 25 से ज्यादा घरों को जलाकर राख कर दिया।

आग पर पाया गया काबू
वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल द्वारा करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इधर, अगलगी के दौरान 04 गैस सिलेंडर के ब्लास्ट करने की सूचना है। जिससे आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया। इधर, सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। पीड़ितों को उचित सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें