फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सहरसा में लापता युवक का तालाब से मिला शव, हत्या की जताई गई आशंका; इलाके में सनसनी

Thu, 07 May 2026 08:42 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में एक हफ्ते से लापता 12वीं के छात्र रविशंकर (20) का शव तालाब से बरामद हुआ है। वह 29 तारीख की रात से गायब था। परिजनों ने साजिश के तहत हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर-9 में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक तालाब से 20 वर्षीय लापता युवक का शव बरामद किया गया। युवक पिछले एक सप्ताह से घर से गायब था। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घर के सबसे बड़े बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है।

मृतक की पहचान सिटानाबाद दक्षिणी पंचायत निवासी विनय चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र रविशंकर कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रविशंकर घर का सबसे बड़ा बेटा था और उसने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी। वह बीते 29 अप्रैल की रात करीब 10 बजे घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस संबंध में बख्तियारपुर थाना में आवेदन भी दिया गया था।

गुरुवार को स्थानीय लोगों ने मिर्जा टोला के समीप स्थित एक तालाब में शव को उतराता देखा। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव की पहचान रविशंकर कुमार के रूप में की। जवान बेटे का शव देखते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें;  सीएम सम्राट ने गृह विभाग खुद के पास रखा, नीतीश के बेटे निशांत समेत किसे क्या मिला; देखें लिस्ट

परिजनों ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि रविशंकर की साजिश के तहत हत्या की गई है। उनका कहना है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंक दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

घटनास्थल पर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, इंस्पेक्टर सुजाउद्दीन, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार, बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार, अमित कुमार और ज्योति कुमारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सहरसा भेज दिया है।

एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पोखर में शव मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें