फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Cabinet: सीएम सम्राट ने गृह विभाग खुद के पास रखा, नीतीश के बेटे निशांत समेत किसे क्या मिला; देखें लिस्ट

Thu, 07 May 2026 08:05 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Cabinet: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ, जिसमें 32 मंत्रियों ने शपथ ली। सीएम ने गृह समेत 6 विभाग अपने पास रखे। बिजेंद्र यादव को वित्त, विजय चौधरी को जल संसाधन और पहली बार मंत्री बने निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग मिला।
 
विज्ञापन
सम्राट की केबिनेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में नई सरकार के गठन के 22 दिन बाद गुरुवार को सम्राट कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह विभाग समेत 6 विभाग अपने पास रखे हैं। डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विजय कुमार चौधरी जल संसाधन विभाग संभालेंगे। वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है।

निशांत पहली बार मंत्री बने हैं और फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिथिलेश तिवारी संभालेंगे। शिक्षा विभाग पहली बार बीजेपी के खाते में गई है। पटना के गांधी मैदान में कुल 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नई कैबिनेट में भाजपा के 15, जदयू के 13, लोजपा (रामविलास) के 2, हम के 1 और रालोमो के 1 मंत्री शामिल हैं।

विज्ञापन


देखें पूरी लिस्ट

क्रमांक माननीय मंत्री का नाम विभाग
01 सम्राट चौधरी सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन, ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं
02 विजय कुमार चौधरी जल संसाधन, संसदीय कार्य
03 बिजेन्द्र प्रसाद यादव वित्त, वाणिज्य-कर
04 श्रवण कुमार ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क
05 विजय कुमार सिन्हा कृषि
06 डॉ दिलीप कुमार जायसवाल राजस्व एवं भूमि सुधार
07 निशांत कुमार स्वास्थ्य
08 लेशी सिंह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
09 राम कृपाल यादव सहकारिता
10 नीतीश मिश्रा नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रावैधिकी
11 दामोदर रावत परिवहन
12 संजय सिंह टाइगर उच्च शिक्षा, विधि
13 अशोक चौधरी भवन निर्माण
14 भगवान सिंह कुशवाहा योजना एवं विकास
15 अरुण शंकर प्रसाद श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास
16 मदन सहनी मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन
17 डॉ संतोष कुमार सुमन लघु जल संसाधन
18 रमा निवास पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
19 रत्नेश सादा आपदा प्रबंधन
20 कुमार शैलेन्द्र पथ निर्माण
21 शीला कुमारी विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
22 केदार प्रसाद गुप्ता पर्यटन
23 लक्ष्मण कुमार निशाद अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
24 सुनील कुमार ग्रामीण कार्य
25 श्रेयसी सिंह उद्योग, खेल
26 मो0 जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण
27 नन्दकिशोर राम डेयरी, मत्स्य पशु संसाधन
28  शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ऊर्जा
29 प्रमोद कुमार खान एवं भूतत्व, कला एवं संस्कृति
30 श्वेता गुप्ता समाज कल्याण
31 दिनेशचंद्र दिवाकर शिक्षा
32 रामचन्द्र प्रसाद पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
33  संजय कुमार सिंह लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
34 संजय कुमार गन्ना उद्योग
35  दीपक प्रकाश पंचायती राज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें