फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Affair: पत्नी ने फोन कर प्रेमी को बुलाया, फिर पति और अन्य लोगों ने गला रेतकर ली थी उसकी जान; दो लोग गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2024 04:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Love Affair: एसडीपीओ अविनाश ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर कांड के प्राथमिकी अभियुक्त विकास कुमार और ललिता कुमारी को अरार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जांच में सिपिन कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
मृतक सिपिन कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा जिले के अरार थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड चार में 12 जून की रात सिपिन कुमार नाम के एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस कांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने दी।
विज्ञापन


 

पुलिस ने मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि विशनपुर वार्ड चार निवासी जयचंद मेहता के बेटे सिपिन कुमार की हत्या प्रेम-प्रसंग में हुई थी। मृतक के पिता जयचंद मेहता द्वारा थाने में आवेदन देकर सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के सोहा राजवाड़ा निवासी विकास कुमार और अन्य पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ ग्वालपाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
 
एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर कांड के प्राथमिकी अभियुक्त विकास कुमार और बिशनपुर निवासी सुमन मेहरा की बेटी ललिता कुमारी को अरार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। SDPO ने बताया कि जांच में सिपिन कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण होने की बात सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
 

रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, रेशना पंचायत के वार्ड चार भरना टोला निवासी जयचंद मेहता का बेटा सिपिन कुमार घर के नजदीक ही मुर्गा पॉल्ट्री फार्म चलाता था। बुधवार की देर रात उसको किसी का फोन आया, उसके बाद वह बाइक लेकर घर से निकला था। उसके बाद वह रात को घर नहीं लौटा। लेकिन गुरुवार की सुबह घर के सामने बांसबाड़ी में उसका शव मिला। शरीर पर कई जगह जख्म के गहरे निशान थे।
 
विज्ञापन

पुलिस ने मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि सिपिन कुमार चोरी-छिपे मोबाइल से सोहा राजवाड़ा निवासी विकास कुमार की पत्नी ललिता देवी से बातचीत करता था। इसकी जानकारी महिला के परिजनों को मिलने पर सभी नाराज चल रहे थे। सब ने मिलकर सिपिन कुमार की हत्या की साजिश रची। इसके बाद बुधवार की देर रात ललिता देवी से फोन करके सिपिन कुमार को बुलवाया और धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें