फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अज्ञात वाहन की टक्कर से ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत, दो मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Fri, 08 May 2026 10:22 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar: सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय छोटकू कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। वह बिहरा थाना क्षेत्र के पूरीख गांव का निवासी था और अपने ससुराल जा रहा था। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। मृतक दिल्ली में मजदूरी करता था और दो महीने पहले ही घर लौटा था।
विज्ञापन
मृतक युवक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर गुरुवार की रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मजदूर को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह शव की पहचान होने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


ससुराल जा रहा था युवक
जानकारी के अनुसार, बिहरा थाना क्षेत्र के पूरीख निवासी भूपी सदा का 22 वर्षीय पुत्र छोटकू कुमार गुरुवार रात करीब 10 बजे बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान सहरसा-सुपौल मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटकू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

दो महीने पहले ही दिल्ली से लौटा था घर
मृतक छोटकू अपने छह भाइयों में तीसरे स्थान पर था। वह दिल्ली में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था और महज दो महीने पहले ही घर लौटा था। छोटकू के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक पुत्री भी शामिल है। पिता की मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आधी रात पुलिसिया ‘रेड’ या कानून की धज्जियां? कोर्ट के आदेश पर थानेदार समेत 10 पर एफआईआर
विज्ञापन


सोशल मीडिया से हुई शव की पहचान
बिहरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि रात में दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्रसारित की। शुक्रवार सुबह परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें