फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दुष्कर्म की कोशिश, करियर बर्बाद करने की धमकी और अब गोली मारने की धमकी; पुलिस गिरफ्त से आरोपी दूर

Fri, 08 May 2026 09:57 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर की 17 वर्षीय नेशनल रग्बी खिलाड़ी ने अपने ही कोच राहुल कुमार महतो पर यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी कोच पहले करियर खत्म करने की धमकी देकर दबाव बनाता था और अब केस दर्ज कराने के बाद गोली मारने की धमकी दे रहा है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र की एक नेशनल रग्बी खिलाड़ी को गोली मारने की धमकी मिली है। 17 वर्षीय नाबालिग रग्बी खिलाड़ी ने पूर्व में भी अपने ही एक कोच पर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया था। अब खिलाड़ी का आरोप है कि केस दर्ज कराने के बाद आरोपी कोच द्वारा उसे गोली मारने की धमकी दी जा रही है।

विज्ञापन


ट्रेनिंग के दौरान छेड़छाड़ करता था कोच
पीड़िता का कहना है कि पहले कोच ट्रेनिंग के दौरान छेड़छाड़ करता था, करियर बर्बाद करने की धमकी देकर दबाव बनाता था और अब केस दर्ज होने के बाद जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं, मामला दर्ज होने के करीब डेढ़ महीने बाद भी आरोपी कोच राहुल कुमार महतो पुलिस की पकड़ से बाहर है। 

नाबालिग खिलाड़ी ने दर्ज कराई थी शिकायत
दरअसल, करीब डेढ़ माह पहले जिले की एक नाबालिग नेशनल रग्बी खिलाड़ी ने अपने कोच पर प्रताड़ित करने और ट्रेनिंग के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की थी। अब डेढ़ महीने बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि यह धमकी केस दर्ज कराने को लेकर दी गई है।
विज्ञापन


ट्रेनिंग के दौरान गलत हरकत करने का आरोप
पीड़िता खिलाड़ी ने बताया कि जब वह रग्बी ट्रेनिंग के लिए मैदान जाती थी, तब आरोपी कोच राहुल कुमार महतो उसके साथ गलत हरकत करता था। इस दौरान आरोपी उसे अकेले में मिलने के लिए दबाव बनाता था और जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश करता था। पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी टीम से निकालने और खेल का करियर खत्म करने की धमकी देता था।

पटना में दर्ज हुई थी जीरो FIR
पीड़िता ने 23 मार्च 2029 को पटना के कंकड़बाग थाने में जीरो FIR दर्ज कराई थी। इसके बाद मामला मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना स्थानांतरित किया गया और दो दिन बाद 25 मार्च को आरोपी कोच के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

पुलिस को सौंपे गए ऑडियो साक्ष्य
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को ऑडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। पीड़िता का दावा है कि ऑडियो में आरोपी कोच राहुल कुमार महतो उससे अश्लील बातें करता सुनाई दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी सिर्फ उसके साथ ही नहीं, बल्कि अन्य महिला खिलाड़ियों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार करता था।

डर की वजह से कई लड़कियों ने छोड़ी ट्रेनिंग
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी कोच खिलाड़ियों को धमकी देता था कि जो उसकी बात नहीं मानेगा, उसका खेल करियर खत्म कर दिया जाएगा। इसी डर और दबाव के कारण करीब दर्जनभर लड़कियों ने ट्रेनिंग के लिए मैदान आना तक छोड़ दिया था।

पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
अब पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामला दर्ज होने के डेढ़ महीने बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन और खिलाड़ी नाराज हैं। लोगों का कहना है कि गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: दो साल बाद जिंदा मिला बेटा, पाकिस्तान बॉर्डर के पास आर्मी ने पकड़ा मुंगेर का युवक, परिजन ने लगाई गुहार
विज्ञापन


क्या बोले एसडीपीओ?

इस पूरे मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (वेस्ट-2) अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने कहा कि खिलाड़ी की शिकायत के बाद आरोपी कोच राहुल कुमार महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है, लेकिन उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें