फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बेखौफ अपराधी: पूर्व मुखिया के पति को गोलियों से भूना, हथियार लहराते हुए फरार; इलाके में तनाव

Mon, 26 Oct 2026 09:10 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

बिहार के सहरसा में बाइक सवार अपराधियों ने हरेवा पंचायत की पूर्व मुखिया उम्मे कुलशुम के पति मो. गुड्डू की गोली मारकर हत्या कर दी। वह शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी सरबेला पुल के पास बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मृतक मुखिया प्रतिनिधि (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सहरसा जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। सलखुआ प्रखंड की हरेवा पंचायत की पूर्व मुखिया उम्मे कुलशुम के पति मो. गुड्डू की अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में तनाव और परिजनों में भारी आक्रोश है।

पुल के पास घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मो. गुड्डू बनमा ईटहरी प्रखंड के सरबेला से एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सरबेला पुल के समीप पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगते ही मो. गुड्डू खून से लथपथ होकर गिर पड़े, जबकि अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

इलाज के दौरान मौत, रास्ते में पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल मो. गुड्डू को नजदीकी अस्पताल ले गए। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सहरसा रेफर कर दिया। सहरसा के सूर्या क्लीनिक पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजन शव को निजी वाहन से वापस गांव ले जा रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हुसैनचक के पास वाहन को रोक लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा सदर अस्पताल भेज दिया।

पुरानी रंजिश का शक, क्या बोली पुलिस?

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ निशीकांत भारती ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बिहार: गयाजी से बैंकॉक का सफर होगा आसान, इंडिगो की पहली नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद हरेवा, सलखुआ और बनमा ईटहरी प्रखंड क्षेत्रों में मातम और आक्रोश का माहौल है। मो. गुड्डू के समर्थकों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। बता दें कि मो. गुड्डू की पत्नी उम्मे कुलशुम ने वर्ष 2006 के पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की थी और 2011 तक हरेवा पंचायत का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 2011 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें