फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Bihar: बिहार में दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या, सीने में मारी गोली, जमीन विवाद बताया जा रहा कारण

Sat, 22 Mar 2025 03:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Crime News: एक शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। शिक्षक के सीने में गोली मारी गई है। हत्या की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक के पास बैठे परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले में बिहरा थाना क्षेत्र के बेला गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने घर से निकलकर बिहरा थाना जा रहे बेला निवासी शिक्षक रविंद्र कुमार उर्फ राजकुमार पासवान के सीने में गोली मार कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या से गांव में भय का माहौल बन गया है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, घर से निकलकर कुछ दूर आगे ही बढ़ा था कि आम बगीचा के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर मौत के घाट उतार कर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गया। सूचना मिलते ही बिहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात शुरू कर वरीय अधिकारी को मामले की जानकारी दी। उसके बाद सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच साक्ष्य संकलन में जुट गई। मृतक रविंद्र कुमार उर्फ़ राजकुमार पासवान मानव अधिकार आयोग जिलाध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिसई विशिष्ट शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें: 'पहले अपराधी पकड़ाते नहीं थे, अब कार्रवाई होती है', बढ़ते अपराध पर बोले मंत्री केदार गुप्ता
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में सहरसा सुपौल मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने कहा कि दिनदहाड़े हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। लोगों ने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के वरीय अधिकारी लोगों को समझाने बुझाने में लगे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दो शौहर से तलाक के बाद धर्म बदल रचाई शादी, चौथे पर आया दिल तो आंखों के सामने तीसरे पति को मरवाया

वहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी जिला परिषद का चुनाव लड़ चुकी थी। वहीं, कुछ आपसी विवाद और जमीन विवाद भी सामने आ रही है। पुलिस अनुसंधान में जुटी है। परिजनों के आवेदन या फर्द बयान के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें