फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मधेपुरा में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Mon, 25 Mar 2024 04:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: कुमारखंड थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक की मौत हुई है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
घायलों और मृतक के शव को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा के कुमारखंड थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित शिव मंदिर के पास राजमार्ग-91 पर सोमवार की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान रहटा वार्ड-9 निवासी अमित कुमार (25) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में मनजीत कुमार और अंशु राज शामिल हैं। इधर, स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए भेजा, जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, रहटा वार्ड-9 निवासी बाइक चालक अमित कुमार और उसी गांव के मनजीत कुमार मीरगंज की ओर से घर लौट रहे थे। रहटा शिव मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही बुलेट बाइक से उनकी बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक अमित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे मनजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बुलेट सवार रहटा निवासी विजय चौधरी का बेटा अंशु राज भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही रहटा पंचायत के मुखिया रमेश कुमार रमन, सरपंच प्रवीण कुमार और अन्य ग्रामीण मृतक अमित कुमार को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। इसके बाद मुखिया ने घटना की सूचना कुमारखंड थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

 
इसके बाद कुमारखंड थाना पुलिस ने मृतक अमित कुमार के शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। कुमारखंड थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक की मौत हुई है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें