फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मानिकपुर गांव में ग्रामीणों ने चोर समझकर व्यक्ति को पीटा, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

Sun, 02 Feb 2025 02:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

स्थानीय पुलिसकर्मी राज किशोर सादा ने घायल को बचाया और पुलिस ने उसे पतरघट स्वास्थ्य केंद्र से सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र के माणिकपुर गांव में चोर के संदेह के आधार पर एक व्यक्ति की पिटाई का मामला सामने आया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में व्यक्ति को पकड़ कर पिटाई कर दी। ग्रामीणों की पिटाई से कथित चोर बुरी तरह से जख़्मी हो गया। उसको पुलिस ने जख़्मी हालात में अस्पताल पहुंचाया। कथित चोर की पहचान सुपौल जिले के बसबिट्टी गांव निवासी 45 वर्षीय लम्बू करोड़ी के रूप मे हुई है। 

जख़्मी ने बताया कि वह पतरघट प्रखंड इलाके में मधुमख्खी के छत्ते से मधु निकालने का कार्य करता है। इसी कार्य से वो इलाके में घूम रहा था, लेकिन इसी बीच मिर्गी बीमारी होने के वजह से बेहोश होकर गिर गया। जब हो होश तो रात हो चुकी थी। इसके बाद वह इलाके से निकल कर रास्ते में गुजर रहा था। तभी पस्तपार थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर बेहरमी से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान गांव के ग्रामीण बिहार पुलिस राज किशोर सादा ने उसकी जान बचाई और मामले की जानकारी पस्तपार थानाध्यक्ष को दी। इसके बाद थाना की गस्ती गाड़ी मे बिठाकर पतरघट स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी की हालत में उसे पतरघट पीएचसी के डॉक्टर ने सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। पस्तपार के चौकीदार ने कहा कि जख़्मी कथित चोर कहकर पीटा गया और अब सदर अस्पताल सहरसा में इलाज चल रहा है। पस्तपार थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि पुलिस अभिरक्षा में जख़्मी इलाजरत है और जख्मी के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें