फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025: सिंहेश्वर में तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, नेपाल समेत कई जगहों से पहुंचे शिवभक्त

Mon, 28 Jul 2025 04:09 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

Madhepura News: बाबा सिंहेश्वरनाथ धाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा इलाका हर-हर महादेव के जयघोष और भक्ति गीतों से गूंज उठा। रविवार की आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिर परिसर में जुटने लगा।
विज्ञापन
सावन की तीसरी सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में लगी भीड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा स्थित बाबा सिंहेश्वर नाथ धाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा इलाका हर-हर महादेव के जयघोष और भक्ति गीतों से गूंज उठा। रविवार की आधी रात के बाद से ही नेपाल, बंगाल, सीमांचल, मिथिलांचल के इलाकों से आए श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगी। रात डेढ़ बजे पट खुलते ही मंगला आरती के साथ बाबा के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह से ही श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बाबा पर जल चढ़ाने के लिए उमड़ने लगे।

विज्ञापन

 शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मंदिर में दिखा भक्ति का नजारा

अधिकारियों ने की सरकारी पूजा

एडीएम अरुण कुमार सिंह, एएसपी प्रवेंद्र भारती, यातायात डीएसपी चेतनानंद झा समेत अन्य अधिकारियों और न्यास सदस्यों ने भी विधिवत सरकारी पूजा अर्पित की। पहले दो सोमवारी की तुलना में इस बार भक्तों की भीड़ रिकॉर्ड स्तर पर रही। अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं और भक्तों का कारवां लगातार मंदिर पहुंच रहा है। मंदिर मार्ग लाल-पीले वस्त्रों में सजे कांवड़ियों से पट गया है। जगह-जगह स्थानीय युवाओं और सामाजिक संगठनों की ओर से सेवा शिविर लगाए गए हैं, जहां जलपान, भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

135 स्थानों पर मजिस्ट्रेट तैनात
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे सिंहेश्वर में 135 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण को लेकर नाग गेट को बंद रखा गया। वहीं सुबह भीड़ के कारण दंड प्रणामी मार्ग को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा, लेकिन बाद में रास्ता खोल दिया गया।
विज्ञापन


निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन:
श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन, युवा संघ, नया सवेरा फाउंडेशन सहित कई सामाजिक संगठनों के स्वयंसेवक प्रशासन के साथ मिलकर दर्शन को सुगम और व्यवस्थित बनाने में जुटे हैं। लायंस क्लब की ओर से श्रद्धालुओं के बीच गंगाजल और 10 हजार श्रद्धालुओं के बीच बुनिया वितरित किया गया। वहीं धर्मशाला परिसर के पास श्रद्धालुओं को मुफ्त में पूरी-सब्जी भी परोसी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें