फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: घर से महज 500 मीटर दूर काल बनकर आया ट्रक, दो चचेरे भाइयों को रौंदा; एक की मौत, दूल्हा अस्पताल में भर्ती

Wed, 08 Jul 2026 02:08 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसी

सार

मधेपुरा के गम्हरिया में रिसेप्शन के लिए सामान खरीदने जा रहे दो चचेरे भाइयों की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय अभिषेक कुमार की मौत हो गई, जबकि दो दिन पहले दूल्हा बने दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। रिसेप्शन के लिए सामान खरीदने जा रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय अभिषेक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका चचेरा भाई दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान भेलवा वार्ड-4 निवासी सरवन यादव के पुत्र अभिषेक कुमार (18) के रूप में हुई है। वहीं घायल दीपक कुमार (23) का इलाज जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


रिसेप्शन की तैयारी के लिए निकले थे दोनों
ग्रामीणों के अनुसार, दीपक कुमार की छह जुलाई को शादी हुई थी। बुधवार को उनके घर रिसेप्शन का कार्यक्रम आयोजित होना था। इसी के लिए दोनों चचेरे भाई बाइक से गम्हरिया बाजार सामान खरीदने जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे घर से लगभग 500 मीटर दूर बैजनाथपुर-लिटियाही सड़क पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक के सिर में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया।

ग्रामीणों ने पकड़ लिया ट्रक चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर करीब एक किलोमीटर तक भागा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने बैजनाथपुर-लिटियाही सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar : डीएम दफ्तर के सामने दो हजार की रिश्वत लेते धराया बाबू, फाइल बढ़ाने के लिए मांगी थी घूस
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों को समझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया गया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जिस घर में दो दिन पहले शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें