फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सहरसा में तीन किशोरियों में से दो की डूबने से मौत, नदी किनारे गईं थी घास काटने

Sun, 18 Aug 2024 04:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: सीओ अनिल कुमार ने बताया कि घटना हुई है, तीन किशोरियां घास काटने गईं थी। इस दौरान पैर फिसलने के कारण उनमें से दो की मौत हो गई। आपदा के तहत जो भी मदद होगी, वह दोनों परिवार को की जाएगी।
विज्ञापन
नदी में डूबने से दो किशोरियों की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के महिषी थानाक्षेत्र के एना गांव में कोसी नदी किनारे घास काटने गईं तीन सहेलियों में से दो की डूबने से मौत हो गई। तीसरी लड़की के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे। फिर दोनों का शव बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अनिल कुमार ने मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजनों से अपील की। ताकि सरकारी सहायता दी जा सके।

विज्ञापन


मृतकाओं की पहचान महिषी थानाक्षेत्र के एना वार्ड-11 निवासी जीवछ चौपाल और सुरजी देवी की बेटी करिश्मा कुमारी (13) और वार्ड-10 निवासी संतोष पंडित और ललिता देवी की बेटी आरती कुमारी (15) के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ अनिल कुमार ने बताया कि घटना हुई है, तीन किशोरियां घास काटने गईं थी। इस दौरान पैर फिसलने के कारण उनमें से दो की मौत हो गई। आपदा के तहत जो भी मदद होगी, वह दोनों परिवार को की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि नदी किनारे बच्चों को न जाने दें, बावजूद कुछ लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह की कुछ घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन


वहीं, गांव में एक साथ दो घरों से दो बच्चियों की अर्थी उठने से गांव में लोगों के बीच शोक की लहर छा गई है। लोगों ने कहा कि कोसी नदी किनारे कटाव हो रहा है और जमीन धंस रहा है। इसके कारण थोड़ी सी भी लापरवाही जान ले रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें