फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Flood: सहरसा में DM-एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया, बाढ़ सुरक्षा कार्यों की ली जानकारी

Sun, 29 Sep 2024 05:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Bihar Flood: डीएम वैभव चौधरी ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि तटबंध का निरंतर पर्यवेक्षण किया जाए, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके। उन्होंने निर्धारित कार्यों को सही तरीके से अंजाम देने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम वैभव चौधरी और एसपी हिमांशु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा में जिलाधिकारी वैभव चौधरी और पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने सहरसा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ सुरक्षा कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पूर्वी कोशी तटबंध के स्पर संख्या 117.20 किलोमीटर पर स्थित बाढ़ नियंत्रण कार्यों की जानकारी ली। कार्यपालक अभियंता ने उन्हें बताया कि तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है।

विज्ञापन

 
डीएम ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि तटबंध का निरंतर पर्यवेक्षण किया जाए, ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके। उन्होंने स्पर संख्या 116.15 का भी निरीक्षण किया और निर्धारित कार्यों को सही तरीके से अंजाम देने का निर्देश दिया।
 
सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत सुईश गेट का भी डीएम और पुलिस अधीक्षक ने अवलोकन किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में सहायता उपलब्ध कराने के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष सक्रिय रूप से काम कर रहा है। आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06478222753 पर प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन



 
जिलांतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों के लिए नि:शुल्क नावों का परिचालन भी शुरू किया गया है। इसके अलावा, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण के लिए वाहन भी रवाना किए गए हैं। नौहट्टा प्रखंड में बाढ़ से घिरे व्यक्तियों को एसडीआरएफ टीम द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
डीएम वैभव चौधरी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियों को समय पर पूरा किया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें