फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रेक्षा गृह में बसंत पंचमी महोत्सव की धूम, बच्चों से लेकर 80 साल के बुजुर्गों तक ने दी प्रस्तुति

Wed, 21 Jan 2026 09:08 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सार

Saharsa News: सहरसा के प्रेक्षा गृह में बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन हुआ, जहां 5 से 80 वर्ष के कलाकारों ने शास्त्रीय और लोक कला की प्रस्तुतियां दीं। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ना रहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथिगण एवं कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहरसा जिले के प्रेक्षा गृह में बसंत पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन

 
शास्त्रीय संगीत और लोक कला की त्रिवेणी
महोत्सव में शास्त्रीय संगीत और लोक कला की त्रिवेणी बहती नजर आई। मंच पर शास्त्रीय गायन, गजल, नारदी भजन, लोक नृत्य और शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने काफी सराहा। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया।

विज्ञापन

 
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर स्थानीय विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता, एडीएम निशांत, डीडीसी सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन

 
युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास
जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने सफल आयोजन के लिए कला संस्कृति विभाग की पदाधिकारी स्नेहा कुमारी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के युवा और आने वाली पीढ़ी अपनी देशी संस्कृति और विधाओं को भूलती जा रही है। इसी कारण स्कूली बच्चों को विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल किया गया, ताकि उन्हें अपनी संस्कृति का ज्ञान मिले और उसमें रुचि विकसित हो।

पढ़ें- Bihar News: मायके जा रही विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता, UP के लिए ट्रेन पर बैठी... पहुंची कहां? परिजन बेहाल
 
एक मंच पर 5 से 80 वर्ष के कलाकार
कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि इस महोत्सव की खास बात यह रही कि इसमें हर उम्र के कलाकारों को मंच प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि 5 साल के बच्चों से लेकर 80 वर्ष तक के बुजुर्ग कलाकारों ने विभिन्न कला विधाओं में प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक विविधता की सुंदर झलक पेश की।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें