जज की भूमिका में दिखे सहरसा के अभिनव
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड युवा संसद में अभिनव नारायण झा बतौर जज की भूमिका में मौजूद रहे। उन्होंने लोकसभा के अध्यक्ष की भूमिका निभाई। उत्तराखंड राज्य के वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल एवं उत्तराखंड राज्य बाल आयोग की सभापति गीता खन्ना ने उन्हें सम्मानित किया। अभिनव नारायण झा अधिवक्ता हैं। अभी तक देशभर में 200 से ज्यादा युवा संसद में बतौर जज शिरकत कर चुके है। आईआईटी, आईआईएम, एनएलयू, केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रतिष्ठित कॉलेज और स्कूल में आमंत्रित हो चुके है। सम्मेलन में देश के 19 राज्यों से कुल 595 युवा प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
अभिनव ने बताया कि आयोजन का नेतृत्व संस्थापक सुदीप चंद्रा द्वारा किया गया। जबकि प्रमुख सलाहकार और कार्यक्रम प्रमुख के रूप में रुद्रांश शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा इस सम्मेलन के आयोजन में नीरज वत्स, सौरव प्रकाश, उत्कर्ष मिश्रा और शुभम बिष्ट भी सक्रिय रूप से शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर के युवाओं को एक मंच पर लाकर राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर चर्चाएं करने और समाधान की दिशा में विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करना था।
इस आयोजन ने युवाओं के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने समृद्ध विचारों का आदान-प्रदान किया और भविष्य में सामाजिक बदलाव के लिए ठोस कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का उदघाटन उत्तराखंड सरकार में वित्त मंत्री एवं शहरी विकास व आवास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल तथा उत्तराखंड के बाल विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष गीता खन्ना ने संयुक्त रूप से किया।
इससे पहले देहरादून में इतना बड़े स्तर पर युवा संसद का आयोजन नहीं हो पाया था और उत्तराखंड युवा संसद ने न सिर्फ एक कीर्तिमान स्थापित किया है, बल्कि युवाओं को एक सन्देश दिया है। अभिनव नारायण झा की इस सम्मान को लेकर उनके गांव में हर्ष का माहौल है।