फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election; किंगमेकर को धूल चटा नीतिका बनी क्वीन, जिला परिषद उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनी गईं

Thu, 08 Aug 2024 02:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

गुरुवार को जिप उपाध्यक्ष चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नीतिका कुमारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी जीत खगड़िया की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि पहले जिला परिषद के कार्यालय में अनियमितता और भ्रष्टाचारियों का बोलबाला था।
विज्ञापन
जिप उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध हुआ चयन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया जिले में जिप उपाध्यक्ष का चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराया गया। जिसमें जिप उपाध्यक्ष पद पर नीतिका कुमारी को निर्विरोध चुन लिया गया। गौरतलब है कि खगड़िया समहरणालय की सभा कक्ष में मतदान को लेकर डीएम अमित कुमार पांडेय की अगुवाई में जिला परिषद सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमे 17 सदस्यों में नीतिका कुमारी के साथ 11 जिप सदस्यों ने भाग लिया। जबकि पूर्व जिप उपाध्यक्ष श्वेत सीखा और उनके अन्य समर्थक जिप सदस्य इस मतदान से नदारद रहे। जिसका नतीजा ये रहा कि नीतिका कुमारी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुन ली गई। जो अब कार्यवाहक जिप अध्यक्ष की भूमिका भी निभाएंगी। इस तरह कहा जा सकता है कि खगड़िया जिला परिषद में नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नीतिका कुमारी क्वीन बन बैठी हैं। 

विज्ञापन


पूर्व जिप उपाध्यक्ष पर आया था अविश्वाश प्रस्ताव
बता दें कि बीते दिनों जिला परिषद उपाध्यक्ष श्वेत शिखा पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। निर्धारित तिथि को जिला परिषद उपाध्यक्ष पद के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विशेष बैठक करायी गई। जिसमें उनकी कुर्सी चली गई थी। वहीं पूर्व जिप उपाध्यक्ष के ससुर और पूर्व मुखिया अशोक सिंह की गोलबंदी पूरी तरह ध्वस्त होते दिखा। खुद को किंग मेकर कहने वाले पूर्व मुखिया के एक भी जिप सदस्य मतदान के लिए नहीं पहुंचे। 

नई उपाध्यक्ष ने कहा- 56 लाख गबन की होगी वसूली
गुरुवार को जिप उपाध्यक्ष चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नीतिका कुमारी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी जीत खगड़िया की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि पहले जिला परिषद के कार्यालय में अनियमितता और भ्रष्टाचारियों का बोलबाला था। उन्होंने कहा कि उनका सबसे पहला काम जिला परिषद कार्यालय से हुए 56 लाख की अवैध निकासी के मामले में दोषियों पर शिकंजा कसना होगा। उपाध्यक्ष ने कहा कि इस गबन में जो भी शामिल होंगे उनको जनता के पाई पाई लौटान पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें