फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिहार : गंगा में बड़ा हादसा, 10 लोग लापता, जहाज से ले जाए जा रहे ट्रकों का संतुलन बिगड़ने से हुई दुर्घटना

Fri, 25 Mar 2022 12:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

खबरों के अनुसार यह घटना मनिहारी-कटिहार के बीच सामदा घाट के पास बीच गंगा में हुई। सामदा घाट झारखंड के साहिबगंज में आता है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कटिहार जिले में गुरुवार रात गंगा में बड़ा हादसा हो गया। फर्शियों से भरे एक ट्रक का संतुलन बिगड़ने से 10 लोग गंगा नदी में गिरने से लापता हो गए। जहाज से ट्रकों को दूसरी ओर ले जाया जा रहा था। 
विज्ञापन

खबरों के अनुसार यह घटना मनिहारी-कटिहार के बीच सामदा घाट के पास बीच गंगा में हुई। सामदा घाट झारखंड के साहिबगंज में आता है। साहिबगंज के उपायुक्त राम निवास यादव ने बताया कि ओवरलोड ट्रक के कारण यह हादसा हुआ। देवघर से राष्ट्रीय आपदा राहत बल की एक टीम को बचाव अभियान में लगाया गया है। घटना की जांच कराई जाएगी।
जहाज के कप्तान अमर चौधरी ने कहा कि एक ट्रक का टायर फट गया और जहाज झुक गया और पांच ओवरलोड ट्रक नदी में गिर गए। उन्होंने कहा कि ट्रकों के चालक और क्लीनर सहित कम से कम 10 लोग लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें