हादसे के बाद की तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
कोई पहचान नहीं पा रहा था स्कॉर्पियो को
हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। देखते ही देखते आठ लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार की भी मौत हो गई।इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की टीम पहुंची तो हैरान रह गई। स्कॉर्पियो का हाल ऐसा हो गया कि वह पहचान में ही नहीं आ रही थी। किसी तरह कड़ी मशक्कत कर स्कॉर्पियो में फंसे लाशों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद एनएच पर लंबा जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को एनएच पर से हटाया। लाशों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मरने वाले यह नौ लोगों में यह शामिल थे
- छोटू पांडेय - बक्सर के देवरिया गांव निवासी
- अनु पांडेय - बक्सर के घेयूयरिया गांव निवासी
- शशि पांडेय- बक्सर के इटाढ़ी गांव निवासी
- बागीश पांडेय - बक्सर के इटाढ़ी गांव निवासी
- सत्य प्रकाश मिश्रा- बक्सर के इटाढ़ी गांव निवासी
- प्रकाश राय - बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी
- आंचल तिवारी - महाराष्ट्र के मुंबई तिलक नगर निवासी
- सिमरन श्रीवास्तव- यूपी के कानपुर के खानदेवपुर नई बस्ती काशी गांव निवासी
- दजबल सिंह- कैमूर के मोहनिया निवासी, बाइक सवार