फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020: जेपी नड्डा ने विपक्ष पर साधा निशाना,बोले- कांग्रेस की राजनीति को पीएम मोदी ने बदला

Thu, 15 Oct 2020 10:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस जाति और मजहब की राजनीति कर जनता को हमेशा से ठगती रही है। लेकिन पीएम मोदी ने इस दौर को बदल दिया है। पिछले पांच सालों में किसानों, शिक्षा, स्किल डेवलपेंट और हेल्थ के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम हुआ है।

विज्ञापन


बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में नड्डा ने गुरुवार को कहा कि देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी के हाथ में सुरक्षित है। आवश्यकता इस बात की है कि बिहार का नेतृत्व नीतीश कुमार के हाथ में सुरक्षित हो।

हम सबको मिलकर ये तय करना है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे। कहा कि बिहार में विकास के नये आयाम लिखे जा रहे हैं। इस विकास को चलायमान रखना ये हमारी और आपकी जिम्मेदारी है। विकास की दृष्टि से बिहार को देखते हैं तो पहले के बिहार और आज के बिहार में काफी अंतर है। उन्होंने जनता से गोह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोज शर्मा को जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें