सीवान में नगर थाने के स्टेशन रोड स्थित फल मंडी के पास बाइक सवार अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम लगभग आठ बजे एक दैनिक अखबार के ब्यूरो प्रभारी राजदेव रंजन की गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
राजदेव रंजन महादेवा ओपी थाने के हताम गांव के राधाकृष्ण चौधरी के पुत्र थे। सीवान में जब इस वारदात को अंजाम दिया जा रहा था, ठीक उसी समय पटना स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के आला पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व व्यवस्था पर समीक्षा बैठक कर रहे थे।
एडीजी सुनील कुमार ने कहा है कि मुख्यालय इस घटना को लेकर गंभीर है और एसपी को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करें। सीवान से मिल रही जानकारी के अनुसार राजदेव रंजन शहर के महादेवा नयी बस्ती मुहल्ले में परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन
ऐसे दिया था घटना को अंजाम
मर्डर
शुक्रवार की शाम ऑफिस का काम पूरा कर वे स्टेशन रोड में अपनी बाइक से अकेले जा रहे थे। इसी दौरान फ्लाइओवर के पहले अपराधियों ने रोक कर उन्हें दो गोलियां मारीं, जिससे वे वहीं गिर गये। इसकी सूचना मिलते ही एसपी सौरभ कुमार साह, डीएसपी विजय कुमार व नगर इंस्पेक्टर प्रियरंजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल राजदेव को सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजदेव रंजन ने सीवान के महाराजगंज से पत्रकारिता शुरू की थी। सूचना मिलते ही जिले के सभी मीडियाकर्मी सदर अस्पताल पहुंचे। इधर, पटना के राजनीतिक हलकों में भी इस हत्या को लेकर बयानबाजी तेज हो गयी है।
इस घटना की निंदा करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा है कि बिहार में लोकतंत्र खतरे में है। यह जंगलराज नहीं, तो और क्या है। हम के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
बिहार के सिवान में शुक्रवार शाम ही हुई पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या ने एक बार फिर से नीतीश सरकार को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। सरेराह हुई पत्रकार की हत्या के बाद बीजेपी ने नीतीश को आड़े हाथों लिया। सुशील मोदी ने कहा कि अभी मनोरमा देवी का मामला शांत भी नहीं हुई कि पत्रकार की हत्या हो गई। यह काफी चिंताजनक है। बिहार एक बार फिर से 'जंगल राज' की ओर जा रहा है।
Really troubling, journalists now being targeted. Manorama Devi's matter hasnt even cooled down, now this: SK Modi pic.twitter.com/untX7b1Iud
— ANI (@ANI_news) May 13, 2016
वहीं, शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'नीतीश जी ने कहा था बिहार में बहार हो, नीतीश कुमार हो। आज अपराध की बहार है वहां। बिहार में इतना बुरा कभी नहीं था। यह जंगल राज नहीं यह महा जंगल राज है।' इतना ही नहीं उन्होंने नीतीश के वाराणसी दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश जी को बिहार संभालना चाहिए, वाराणसी की चिंता न करें।
It has never been this bad in Bihar, this is not "jungle raj", this is "maha jungle raj": Shahnawaz Hussain on Rajdev Ranjan
— ANI (@ANI_news) May 13, 2016