फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : शराबबंदी कानून को लेकर जीतन राम मांझी ने जताई चिंता, सीएम नीतीश से की ये मांग

Thu, 17 Dec 2020 02:48 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
जीतन राम मांझी - फोटो : ANI
विज्ञापन

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसके बाद बिहार की राजनीति फिर से गरमा गई है। जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार से शराबबंदी कानून को लेकर एक मांग की है। 

विज्ञापन



गुरुवार को मांझी ने एक ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की कि वो शराबबंदी कानून की सख्ती की वजह से जेल में बंद गरीब लोगों की जमानत की व्यवस्था कराएं। शराबबंदी के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई भी दी।
 

उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार से अनुरोध है कि वैसे गरीब जो शराबबंदी कानून के तहत छोटी गलती के लिए तीन महीने से जेल में बंद हैं , उनकी जमानत की व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं। उनके परिवार के मुखिया के जेल में बंद रहने के कारण उनके बच्चे भूखे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बिहार में पिछले कई सालों से शराबबंदी कानून लागू है और इसके तहत सजा और जेल का प्रावधान है। मांझी की यह मांग ऐसे समय में आई है, जब बिहार में कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने इस कानून को खत्म करने की मांग की है।

मांझी के ट्वीट पर जदयू ने सफाई दी है। जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि मांझी एनडीए का हिस्सा हैं। उन्होंने जो मांग रखी है, उस पर सभी घटक के नेता विचार करेंगे। शराबबंदी कानून बिहार को बदलने वाला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें