फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पर नीतीश का बयान, मोदी सरकार के साथ है जेडीयू

Fri, 20 Jul 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पर बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा है कि जेडीयू मोदी सरकार का साथ देगी। पटना में जब पत्रकारों ने नीतीश से पूछा कि अविश्वास प्रस्ताव पर आपकी पार्टी किसके साथ है। उन्होंने कहा कि हम लोग सरकार के साथ हैं।

विज्ञापन

 


बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बिहार में भाजपा और जेडीयू का मामला अभी भी फंसा हुआ  है। 12 जुलाई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग का मामला चार से पांच हफ्तों के भीतर सामने आ जाएगा। हालांकि लालू यादव को जेल होने और भ्रष्टाचार के कई मामलों में फंसे होने के बाद भी उनके पूरे परिवार के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने को लेकर जेडीयू ने सवाल उठाए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से इस मामले में सफाई मांगी थी।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें