पीएम मोदी, नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कांग्रेस के हाथ मिलाने की अटकलों को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजग के घटक दल उसके साथ मजबूती से खड़े हैं, जिनमें से एक नीतीश कुमार हैं।
बता दें कि पिछले दिनों नीतीश अपने पुराने साथी और राजनीतिक दुश्मन लालू यादव से उनका हाल चाल जानने के लिए फोन किया था। जिसके बाद अटकलें तेज हो गईं थीं कि नीतीश कांग्रेस के महागठबंधन का दामन थाम सकते हैं। इस बात को भी रामविलास पासवान नेसिरे से खारिज कर दिया है और उसे सरासर निराधार और गलत बताया है।
पासवान ने बिहार में सीटों के बंटवारे पर कहा कि फिलहाल यह कोई मुद्दा नहीं है, क्योंकि इस पर चुनाव से पहले पक्षों की सहमति से निर्णय लिया जाता है। बिहार के मुख्यमंत्री से बातचीत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश ने मुझे बताया कि उन्होंने एक नहीं, बल्कि चार बार लालू यादव का हालचाल लिया। लालू जेल में बंद हैं और लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे हैं। ऐसे में उनके ऑपरेशन के बाद तबीयत के बारे में पूछना मानवता है। कोई राजनीतिक फेरबदल नहीं है।
पासवान ने कहा कि ऐसा नहीं है कि किसी नेता ने दूसरे नेता का हालचाल लेने के लिए फोन किया हो। राजनीतिक और निजी जीवन का घालमेल कर उसे तूल दिया जाना उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजग के सभी घटक दल उसके साथ हैं और 2019 में सब मिलकर चुनाव लड़कर फिर सरकार बनाएंगे।