आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आज पटना में अपने आवास पर विधायक दल के साथ बैठक की। विधायक दल की बैठक के बाद आरजेडी ने कहा कि तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे। बैठक में आगामी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।
Bihar: RJD meeting at Lalu Prasad Yadav's residence in Patna ahead of #PresidentialElection. pic.twitter.com/MdLTsCwDzq
— ANI (@ANI_news) July 16, 2017
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू विधायकों के साथ बैठक की। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर भी चर्चा हुई। जेडीयू की बैठक से पहले सूत्रों के हवाले से ये भी खबर आ रही थी कि बैठक में तेजस्वी यादव के इस्तीफे पर नीतीश कुमार फैसला ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश राष्ट्रपति चुनाव के बाद तेजस्वी पर फैसला ले सकते हैं।
JDU MLAs meeting begins at Bihar CM Nitish Kumar's residence
— ANI (@ANI_news) July 16, 2017
मालूम हो कि जेडीयू लालू के बेटे तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है। दूसरी ओर ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि गठबंधन बनाए रखने के लिए आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव खुद राष्ट्रपति चुनाव के बाद तेजस्वी को इस्तीफा देने को कह सकते हैं।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से जेडीयू और आरजेडी के राजनीतिक रिश्तों के बीच तनातनी चल रही है। महागठबंधन में कई दिनों से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर आरजेडी नेता ये कह रहे हैं कि हमारे पास 80 विधायकों का समर्थन है तो वहीं दूसरी ओर जेडीयू नेताओं का दावा है कि नीतीश कुमार सत्ता के भूखे नहीं हैं वो भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं कर सकते।