फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे पर गोली चलाने का आरोप: जमीन विवाद में गोलीबारी, 4 घायल

Mon, 12 Dec 2022 04:12 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक रह चुके जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं। मण्डल के बेटे अशीष मण्डल व उनके साथियों पर आरोप है कि सोमवार को इन्होंने सरेआम मारपीट और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
भागलपुर में फायरिंग के बाद घायलों के रोते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक रह चुके जदयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार बेटे के कारण। भागलपुर में सोमवार को सरेआम मारपीट और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। एक को सिलीगुड़ी रेफर कर दिया है। घटना का आरोप जदयू विधायक गोपाल मण्डल के बेटे अशीष मण्डल व उनके साथियों पर हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है विधायक गोपाल मण्डल के रेस्टोरेंट बिग डैडी के समीप जमीन विवाद को लेकर कई लोगों ने हाउसिंग बोर्ड निवासी लालबहादुर उनके बेटे वीरबहादुर पत्नी माधुरी और वीर के दोस्त रवि उर्फ शरद के साथ मारपीट की और रवि पर गोली चला दी। जेएलएनएमसीएच में सभी घायलों को भर्ती कराया गया। यहां से गम्भीर हालात में रवि को सिल्लीगुड़ी रेफर कर दिया गया। घायल लालबहादुर के मुताबिक उसके जमीन पर अवैध रूप से विधायक गोपाल मण्डल ने कब्जा जमाया था, जिसके बाद आज जमीन को देखने गए हुए थे फिर विधायक गोपाल मण्डल ने अपने बेटे और गुर्गों को भेज उसे उसकी पत्नी और बेटे को बेरहमि से पीटा इसके बाद बचाने आये वीरबहादुर के दोस्त शरद को गोली मार दी। शरद को रेफर कर दिया गया है।

मामले को लेकर सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बिग डैडी रेस्टोरेंट के समीप मारपीट की सूचना मिली थी पुलिस की टीम पहुंची चार लोग घायल थे इसमें से एक को गोली का छर्रा लगा था। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जमीन विवाद के कारण ऐसा हुआ है। बिग डैडी रेस्टोरेंट के संचालक पर आरोप है जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें