फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA में शामिल हुई जेडीयू, शरद ने पूछा- क्या हुआ महागठबंधन को मिले 5 साल के जनादेश का?

Sat, 19 Aug 2017 05:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
शरद यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन
पटना में आयोजित जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के एनडीए में शामिल होने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई। नीतीश ने इस पर सहमति जताई जिसका बाकी सदस्यों ने भी समर्थन किया, इसके साथ ही पार्टी अब राष्ट्रीय स्तर पर भी भाजपा की सहयोगी बन गई। जल्द ही जेडीयू कोटे से किसी नेता को केंद्र सरकार में मंत्री पद भी दिया जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए पार्टी नेता शरद यादव के बागी रुख यहां भी काम रहे। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का बहिष्कार तो किया ही उसके विरोध में अलग बैठक का भी ऐलान कर दिया। जेडीयू के फैसले पर निशाना साधते हुए शरद यादव ने कहा कि जनता ने हमें पांच साल के लिए जनादेश दिया था जिसमें हमारी सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस जैसी पार्टियां थीं। फिर दूसरे दलों से हाथ क्यों मिलाया गया। शरद ने कहा कि महागठबंधन पांच साल का वादा था और इसलिए जनता ने हमें अमानत दी थी, घोषणापत्र दलों का ईमान होता है और कुछ लोगों ने यह ईमान खो दिया। #SharadYadav arrives in #Patna amid slogans in his support & against Bihar CM Nitish Kumar; will hold a 'Jan Adalat' pic.twitter.com/K1vJw2Fril — ANI (@ANI) August 19, 2017  
विज्ञापन
#Bihar: Security outside CM Nitish Kumar's residence in Patna increased after demonstration by Sharad Yadav & RJD supporters. pic.twitter.com/VRDXhMv7En — ANI (@ANI) August 19, 2017 वहीं शरद के बागी रुख के बाद उनके समर्थकों में भी आक्रोश है उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करते हुए जबरदस्त हंगामा किया। जिसके बाद काफी संख्या में पुलिस को मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा में तैनात किया गया। इस दौरान शरद समर्थकों के साथ राजद समर्थक भी मौजूद रहे। Patna: Supporters of Sharad Yadav & RJD protest outside CM Nitish Kumar's residence, where JDU National Executive Meet is taking place. pic.twitter.com/PE8TzNkQGp — ANI (@ANI) August 19, 2017
शरद यादव के तेवरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह अब आरपार की लड़ाई का मन बना चुके हैं, माना जा रहा है कि वह जल्द ही पार्टी पर भी दावा ठोंक सकते हैं।

वहीं इस लड़ाई में उनका साथ दे रहे राजद सुप्रीमो लालू यादव ने उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साध दिया है। लालू ने सुशील पर तंज कसते हुए कहा कि वह वह भारी लुटेरा है, अनाप शनाप बाते करता है, हाफ पैंट पहनता था तब से जानता हूं। लालू ने आरोप लगाया कि घोटाले में अपनी जान बचाने के लिए ही दोनों ने पीएम मोदी के सामने अपनी नाक रगड़ी है। Sushil Modi bhari lootera hai anap shanap baaten karta hai, half-pant pehenta tha tab se janta hun: Lalu Prasad yadav, RJD pic.twitter.com/kMUOIX6Krw — ANI (@ANI) August 19, 2017
विज्ञापन

समर्थकों के साथ बैठक करने के लिए पटना पहुंचे शरद यादव

वहीं इससे पहले पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि पार्टी में कोई दरार नहीं है। हम शरद यादव से लिखित रूप में चाहते हैं कि वह पार्टी के फैसले से सहमत नहीं है। उन्होंने बताया कि शरद यादव को भी पार्टी की बैठक में हिस्सा लेेने के लिए बुलाया गया था लेकिन वह नहीं पहुंचे।त्यागी ने कहा कि हम चाहते थे कि शरद यादव पार्टी की बैठक में आएं और जो भी मतभेद हैं उन्हें आमने सामने बैठकर हल कर लें।  
  #Bihar  JDU meeting of Bihar CM Nitish Kumar's faction begins in Patna pic.twitter.com/JpiCJ2SWNa — ANI (@ANI) August 19, 2017


पढ़ें: नीतीश की पार्टी में दो फाड़: 14 राज्य अध्यक्षों के साथ शरद यादव ठोकेंगे असली JDU पर दावा!

दूसरी ओर नीतीश द्वारा बुलाई गई बैठक से इतर शरद यादव ने भी एक अन्य बैठक बुलाई है। वह अपने करीबी नेताओं के साथ पटना के एमके मेमोरियल हॉल में जन अदालत नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। इस बैठक के बाद ये साफ हो जाएगा की जेडीयू में दो भागों में टूटेगी या नहीं। माना जा रहा है कि शरद यादव जेडीयू पर दावा करने जैसा कदम भी उठा सकते हैं। जिसके बाद साफ है कि यह मुद्दा चुनाव आयोग के दरबार में भी पहुंच सकता है। बैठक में भाग लेने के लिए शरद यादव पटना पहुंच चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें