कोरोना महामारी से लड़ने के लिए होम आइसोलेशन बखूबी काम कर रहा है। वहीं बिहार के नालंदा जिले के जेडीयू नेता का होम आइसोलेशन का वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वह नग्न अवस्था में ऑनलाइन एक लड़की के साथ अश्लील बातें और हरकतें करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीति गर्म है।
इस नेता का नाम बादल कुमार बताया जा रहा है। वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि यह राजगीर महादलित प्रकोष्ठ जेडीयू का नेता है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हर तरफ नेता की आलोचना की जा रही है। इधर, इस मामले में जेडीयू नेता बादल कुमार का कहना है कि वो कोरोना पॉजिटिव है और घर में आइसोलेट है।
नेता ने कहा लड़की ने की अश्लील हरकत
उन्होंने कहा कि रात में किसी ने उसे वीडियो कॉल किया। उनके कॉल उठाते ही दूसरी तरफ मौजूद लड़की अश्लील हरकत करने लगी। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 21 हजार रुपये की मांग की। जब उन्होंने रुपये नहीं दिए तो शख्स ने उनका वीडियो को वायरल कर दिया। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में उन्होंने साइबर सेल में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इस चौंकाने वाली घटना पर राजगीर थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी तक इस मामले कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। ऐसे में उनका ये कहना कि एफआईआर कराई है, ये बिल्कुल गलत है। पुलिस तक भी वायरल वीडियो पहुंचा है। चूंकि जेडीयू नेता होम आइसोलेशन में हैं, इसलिए पुलिस रुकी हुई है। लेकिन जल्द ही मामले का संज्ञान लिया जाएगा।