फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katra Bus Accident : लखीसराय और बेगूसराय के लोगों की मौत; बिहार सरकार परिजनों को दो-दो लाख देगी अनुदान

Tue, 30 May 2023 12:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ लखीसराय

सार

अमृतसर से कटरा जा रही बस झज्जर कोटली की गहरी खाई में गिर गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में बिहार के लखीसराय और बेगूसराय जिले के ज्यादा लोग हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर से कटरा जा रही बस झज्जर कोटली की गहरी खाई में गिर गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में जम्मू के डिविजनल कमिश्नर का कहना है कि अब तक 10 लोगों की मौत हुई है और 30 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में बिहार के लखीसराय और बेगूसराय जिले के ज्यादा लोग हैं। 
विज्ञापन


लखीसराय का यह परिवार मुंडन कराने गया था 
जम्मू कश्मीर में सड़क हादसा के शिकार होने वाले लखीसराय जिला के साबिकपुर पंचायत निवासी मुकेश कुमार हैं जो अपने बच्चे का मुंडन कराने के लिए अपने पूरे  परिवार के साथ वैष्णो देवी जा रहे थे। मुकेश कुमार नगर थाना क्षेत्र के कोरिया टोला सादिकपुर पंचायत के रहने वाले हैं।


 
विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू कश्मीर में बस हादसा पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को 02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि कश्मीर सरकार जम्मू आवश्यक समन्वय स्थापित कर हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में सभी घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें