अमृतसर से कटरा जा रही बस झज्जर कोटली की गहरी खाई में गिर गई जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में जम्मू के डिविजनल कमिश्नर का कहना है कि अब तक 10 लोगों की मौत हुई है और 30 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे में बिहार के लखीसराय और बेगूसराय जिले के ज्यादा लोग हैं।
लखीसराय का यह परिवार मुंडन कराने गया था
जम्मू कश्मीर में सड़क हादसा के शिकार होने वाले लखीसराय जिला के साबिकपुर पंचायत निवासी मुकेश कुमार हैं जो अपने बच्चे का मुंडन कराने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ वैष्णो देवी जा रहे थे। मुकेश कुमार नगर थाना क्षेत्र के कोरिया टोला सादिकपुर पंचायत के रहने वाले हैं।