फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Day of Yoga: योग करते समय गिर पड़े केंद्रीय मंत्री; वैशाली में तबीयत बिगड़ी, जाएंगे दिल्ली AIIMS

Wed, 21 Jun 2023 11:08 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिहार से परेशान करने वाली खबर सामने आई। बुधवार को सुबह वैशाली में एक सामूहिक कार्यक्रम में योग करते समय केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस अचानक निढाल होने लगे। आसपास खड़े लोगों ने लुढ़क रहे पारस को संभाला। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की तबीयत बिगड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिहार के वैशाली से परेशान करने वाली खबर सामने आई। बुधवार को सुबह वैशाली में एक सामूहिक कार्यक्रम में योग करते समय केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस अचानक निढाल होने लगे। आसपास योग कर रहे लोगों ने उन्हें लुढ़कते हुए देखा तो संभाला। तत्काल उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई। धूप से उन्हें हटाया गया और आसपास की भीड़ हटा दी गई, ताकि सांस की परेशानी न हो। इसके बाद उन्हें दिल्ली AIIMS ले जाने की तैयारी हो रही है।

योगासन-एक्सरसाइज में कैसा रिस्क, कैसे बचें

विज्ञापन

हादसे के बाद से कमर और नस में परेशानी
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले दिनों मुजफ्फरपुर जाने के दौरान उनकी गाड़ी गड्ढे में डुलक गई थी। इसके कारण से उन्हें कमर में दर्द है। नस में भी दिक्कत हुई है। इसलिए मैं अधिक देर तक नहीं बैठ पाया, आज योग दिवस था। इसमें शामिल होना जरूरी था। पटना में डॉक्टर भरत कुमार से इलाज करवा रहा हूं। अब दिल्ली जाकर AIIMS में जांच करवाऊंगा। 

बेहतर इलाज के लिए AIIMS जाने की सलाह दी
स्थानीय लोगों कहना है कि भारी बीमारी से जूझ रहे 66 वर्षीय केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस हाजीपुर के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचाकन बिगड़ गई। लोगों ने सोफे पर बैठाया तब जाकर कुछ आराम महसूस हुआ। इसके बाद फौरन डॉक्टर बुलाए गए। डॉक्टरों ने जांच की और बेहतर इलाज के लिए AIIMS जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


घाट का भी निरीक्षण किया
इससे पहले केंद्रीय मंत्री और वैशाली के सांसद पशुपति कुमार पारस ने नमामि गंगे की ओर से बने घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद मंत्री पटना के लिए निकल गए। फिलहाल सबकुछ सामान्य है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें