फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather: बारिश ने इंदौर में घोली ठंडक, दिन का पारा सामान्य से छह डिग्री और रात का तीन डिग्री लुढ़का

Fri, 20 Mar 2026 08:05 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ जहां गर्मी बढ़ने की उम्मीद थी, वहीं बेमौसम बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया। तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।कई इलाकों में बिजली गुल होने से परेशानियां बढ़ीं।
विज्ञापन
इंदौर में बेमौसम बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार रात इंदौर में हुई बारिश और कहीं कहीं ओलावृष्टि से मौसम में ठंडक घुल गई। इसके असर से शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे आ गया और रात का पारा तीन डिग्री लुढ़क गया। मार्च माह में अक्सर हल्की बारिश होती रही है। पिछले एक दशक में सिर्फ दो वर्ष ही बारिश नहीं हुई। शुक्रवार रात नगर में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन


गुरुवार रात को शहर के अलग अलग इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। इस दौरान बादल भी खूब गरजे और बिजली भी चमकी। अचानक बदले इस मौसम के कारण दिन और रात की तापमान में गिरावट दर्ज की गई। माह के आरंभ में गर्मी के तीखे तेवरों से परेशान लोगों को इस बदले मौसम से एकाएक राहत मिल गई। हालांकि, आंधी की वजह से शहर के कई क्षेत्रों में बिजली बंद हो गई थी।

ये भी पढ़ें- विदिशा में अचानक बदला मौसम, बड़े-बड़े ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित
विज्ञापन


गुरुवार को नगर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था, वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। बारिश के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान गुरुवार के मुकाबले तीन डिग्री से ज्यादा कम होकर 30.02 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री कम था। बारिश के साथ आंधी भी चली। इस दौरान हवा की गति 41 किमी प्रति घंटे थी। शुक्रवार दिन में भी तेज हवा चल रही थी जिसकी गति 26 किमी प्रति घंटा थी। 

मार्च में 2015 में हुई थी करीब दो इंच वर्षा
मार्च का महीना शीत ऋतु से ग्रीष्म ऋतु की ओर परिवर्तन का महीना रहता है। इस माह में तापमान में कम-ज्यादा दर्ज होता रहता है। इस महीने में बादलों के गरजने की संभावना रहती है। सामान्यतः माह में औसत वर्षा 2.7 मिली मीटर तथा वर्षा के दिनों की संख्या औसत 4 है। इस माह सर्वाधिक वर्षा 48.8 मिलीमीटर 2015 में और 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 14 मार्च 2015 को 22.6 मिली मीटर दर्ज की गई थी पिछले एक दशक में अपवाद स्वरूप एक दो वर्ष ही रहे जब  जब बारिश नहीं हुई अन्यथा माह में हल्की बारिश दर्ज होती रहती है।
विज्ञापन


पिछले पांच दिनों का न्यूनतम तापमान 

दिनांक न्यूनतम तापमान (°C) सामान्य से कम/ज्यादा
19 15 -3
18 18.4 -1
17 15.2 -2
16 16.8 -1
15 19 +2
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें