फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo Flight : एयर होस्टेस से छेड़खानी, हिरासत में भी कही मन की बात- सुंदर होती हैं, इसलिए बात करने गया था

Sat, 30 Sep 2023 06:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Flirt Meaning : विमान यात्रियों की सुविधा के लिए एक्टिव रहने वाली एयर होस्टेस से छेड़खानी का एक मामला फिर सामने आया है। इस बार इंडिगो की अहमदाबाद-पटना फ्लाइट में यह घटना हुई। हिरासत में आरोपी ने कहा- सुंदर होती हैं, इसलिए बात कर रहा था।
विज्ञापन
इंडिगो विमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक यात्री को गिरफ्तार किया है। एयर होस्टेस का कहना है कि वह शख्स उसके साथ छेड़खानी किया है जबकि आरोपी का कहना है कि एयर होस्टेस सुंदर होती हैं इसलिए उन्हें देखने गया था। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। हवाई अड्डा पुलिस का कहना है कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या - 6E 126 अहमदाबाद से पटना आ रही थी। इसी दौरान वक युवक पर एयर होस्टेस ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन




क्या कहा इंडिगोकर्मी ने 
इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ दीपांकर का कहना है कि फ्लाइट दोपहर 2:15 में पटना एयरपोर्ट पर लैंड हुई। एयर होस्टेस ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। उसपर आरोप है कि आरोपी कमर रेयाज फ्लाइट के अंदर क्रू मेंबर के साथ छेड़खानी कर रहा था। उन्होंने बताया कि एयर होस्टेस के विरोध करने पर आरोपी ने फ्लाइट में खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया। एयरपोर्ट पर उतरते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और फिर उसे हवाई अड्डा पुलिस के हवाले कर दिया गया।

परिजनों ने कहा मानसिक रूप से विक्षिप्त है वह 
हवाई अड्डा थाना की पुलिस ने बताया कि आरोपी कमर रेयाज (25) के परिजनों का कहना है कि वह बेतिया का रहने वाला है। परिजनों का यह भी कहना है कि  कमर रेयाज मानसिक रूप से बीमार है जिसका अभी इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी का कहना है कि एयर होस्टेस सुंदर होती है इसलिए सिर्फ बात करने गया था।
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस 
हवाई अड्डा थाना की पुलिस का कहना है कि इंडिगो ने कंप्लेन किया था कि रेयाज नाम के एक यात्री ने फ्लाइट में एयर होस्टेस के साथ छेड़खानी किया है। फिर एयर होस्टेस ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए कमर रेयाज के खिलाफ आवेदन दिया है। शिकायत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है, लेकिन अभी एफआईआर नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि रेयाज अपने चचेरे भाई सरफराज के साथ अहमदाबाद से पटना इलाज के लिए आ रहा था। उसके पास से कंकड़बाग के एक डॉक्टर की पर्ची और कुछ मेडिकल रिपोर्ट भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें