फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पांच मई से खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत, झारखंड-राजस्थान के बीच फुटबॉल मैच, फैंस के लिए फ्री एंट्री

Sun, 04 May 2025 05:30 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar News: 4 मई से बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत होने जा रही है। इस बार बेगूसराय जिला फुटबॉल मैच की मेजबानी करेगा और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहली बार बिहार मेजबान की भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर तैयारी पूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

4 मई से बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम की शुरुआत होने जा रही है। इस बार बेगूसराय जिला फुटबॉल मैच की मेजबानी करेगा और इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। पहली बार बिहार इस खेल में मेहमान नहीं, बल्कि मेजबान की भूमिका में रहेगा। पहला फुटबॉल मैच 5 मई को सुबह 7 बजे यमुना भगत खेल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें झारखंड की महिला टीम का मुकाबला राजस्थान से होगा।
विज्ञापन


खेलो इंडिया को खास बनाने के लिए बेगूसराय जिला प्रशासन ने जोरदार तैयारी की है। यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा से लेकर बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम तक जगह ।जगह होर्डिंग, फ्लेक्स, बैनर, दीवारों पर पेंटिंग और सड़कों पर रंग ।बिरंगे प्रचार किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से प्रचार रथ पूरे जिले में घूम रहा है। अब पूरा बेगूसराय फुटबॉल के रंग में रंग गया है।

 5 से 15 मई तक बेगूसराय में होंगे फुटबॉल मैच

बेगूसराय जिले में 5 मई से 15 मई तक फुटबॉल मैचों का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में देश भर से आई 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। खिलाड़ी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेंगे और चैंपियन बनने के लिए मेहनत करेंगे। मैच देखने के लिए जिला प्रशासन ने दो स्टेडियमों में दर्शकों के बैठने की अच्छी व्यवस्था की है। लोग आराम से बैठकर खेल का आनंद ले सकेंगे और खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ा सकेंगे। खास बात यह है कि मैच देखने के लिए प्रवेश बिल्कुल फ्री है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गंगा नदी में डूबे भाई-बहन, बेटे का शव मिला, बेटी की तलाश जारी; मां के सामने ही हुई हृदयविदारक घटना


इन होटलों में की गई ठहरने की व्यवस्था 

जिला प्रशासन द्वारा खिलड़ियों एवं सपोर्ट स्टॉफ के लिए जिले के सात अच्छे होटलों की व्यवस्था की गई है। तथास्तु होटल एंड बैंकेट हॉल बरौनी में दिल्ली, चंडीगढ़, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल की पुरूष टीम रूकेगी। होटल देवी दरबार में बिहार एवं झारखंड की पुरूष टीम ,होटल केडीएम पैलेस में मिजोरम की पुरूष टीम एवं होटल सम्राट में मेघालय की पुरूष टीम रूकेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ट्रैक्शन तार से अचानक निकलने लगी चिंगारी, डेहरी जंक्शन पर दो घंटे रुकी रही वंदे भारत एक्सप्रेस

महिलाओं की टीम के लिए युवराज डीलक्स जीरोमाईल बरौनी में व्यवस्था की गई है, जहां मणिपुर, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु की टीम रूकेगी। बिहार की महिला टीम के लिए सरोजगी गार्डेन होटल एंड रेस्टुरेंट सुशील नगर सिंघौल में व्यवस्था की गई है। सभी राज्यों के महिला एवं पुरूष टीम के खिलाड़ी लगभग पहुंच गये है, जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा उनके लिए चिन्हित होटलों में सुरक्षा के साथ पहुंचाया जा रहा है।  

A और B ग्रुप में बंटी टीमें

जिला प्रशासन ने महिला फुटबॉल टीमों को दो ग्रुप में बांटा है। कुल 8 महिला टीमें हैं।

ग्रुप A में झारखंड, तमिलनाडु, राजस्थान और बिहार हैं ।

ग्रुप B में आंध्र प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर और दिल्ली हैं ।

पुरुष टीमों को भी दो ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप A में ओडिशा, मेघालय, पश्चिम बंगाल और चंडीगढ़ हैं । 

ग्रुप B में बिहार, दिल्ली, मिजोरम और झारखंड हैं । मैच का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें