फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs. Sri Lanka : श्रीलंका को लगे झटकों में ईशान को दो कैच लपकता देख झूमा बिहार, भारत के खेल पर खुश

Sun, 17 Sep 2023 05:14 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Ishan Kishan : एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत से देश के साथ पूरे बिहार में क्रिकेटप्रेमी टीवी पर लाइव मैच पर आंखें टिकाकर बैठ गए। श्रीलंका के विकेटों को ताश के पत्तों की तरह उड़ाए जाने के दौरान ईशान किशन के लिए दोनों कैच पर लोग उछल पड़े।
विज्ञापन
शुभमन गिल और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप में श्रीलंका की पूरी टीम को 50 रनों पर निपटाए जाने की खबर के बाद मानो पटना समेत राज्य के तमाम शहरों की सड़कों से अचानक लोग गायब हो गए। शुरुआती चार विकेट गिराए जाने के साथ ही लोग या तो घरों की ओर भागे या जिसे किसी टीवी शोरूम या दुकान में मैच देखने का मौका मिला, वहीं खड़ा हो गया। इन 10 विकेटों के बीच जब बिहार के लाल ईशान किशन ने दो जबरदस्त कैच लपक कर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को आउट किया तो लोग झूमते नजर आए। ईशान के पटना स्थित घर और नवादा के पैतृक घर पर जश्न के लिए लोग जुटने लगे।

विज्ञापन


ईशान को आज ओपनिंग देगी टीम
श्रीलंका को 50 रनों के अंदर समेटने के बाद भारतीय टीम ने बैटिंग क्रम में बदलाव का भी संकेत दिया है। बिहार के ईशान किशन एशिया कप के फाइनल में ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए उतारे जा रहे हैं। बिहार झारखंड के क्रिकेट प्रशंसकों की लंबे समय से मांग रही है कि ईशान किशन से ओपनिंग कराई जाए। देश के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने भी इशान किशन को ओपनिंग का मौका दिए जाने की जरूरत बताई है। ऐसे में जब महज 50 रनों का स्कोर सामने है तो भारतीय टीम ने ईशान किशन को ओपनर के रूप में उतारने का फैसला किया है। ओपनिंग जोड़ी में रहे शुभमन गिल अच्छे फार्म में हैं। विश्व कप की टीम में शामिल ईशान किशन की उनके साथ ओपनिंग को लेकर कई इंटरनेशनल खिलाड़ी भी जरूरत बता चुके हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज किशन किशन की पिछले दिनों दाएं हाथ से बैटिंग आजमाने के कारण पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ड्रेसिंग रूम में क्लास ले ली थी।

ईशान किशन ने बेहद ही अहम कैच पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
बेहतरीन क्षेत्ररक्षण को लेकर भी उत्साह जताया
भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने भारत की जबरदस्त गेंदबाजी के साथ बेहतरीन क्षेत्ररक्षण को लेकर भी उत्साह जताया। लोगों ने उम्मीद जताई कि श्रीलंका ने जो लक्ष्य दिया, भारतीय बल्लेबाज कुछ ही ओवर में एशिया कप अपने नाम कर लेंगे।


 
विज्ञापन

बेली रोड रहा वीरान - फोटो : अमर उजाला
पटना की सड़कों पर गहरी खामोशी छाई रही
रविवार को पटना की सड़कों पर गहरी खामोशी छाई रही क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाजों की सारी हनक निकाल दी थी। भारतीय गेंदबाजी खत्म होने के बाद खुली दुकानें भी बंद हो गईं। लोग भारत की बल्लेबाजी और एशिया कप में जीत के इंतजार में घर पहुंच टीवी के सामने बैठ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें