फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champai Soren : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किया सोरेन के भाजपा से जुड़ने का स्वागत, बोले- आप टाइगर हैं

Mon, 19 Aug 2024 10:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Jitan Ram Manjhi : केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। चंपई जो घोषणा नहीं कर पा रहे हैं, मांझी ने वह खोलकर रख दिया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे है। उनके साथ कम से कम तीन विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सियासी हलचल के बीच केंद्रीय मंत्री व बिहार के दिग्गज नेता जीतन राम मांझी ने उनका स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि चंपाई दा आप टाईगर थे, टाईगर हैं और टाईगर ही रहेंगें। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) परिवार में आपका स्वागत है। जोहार टाईगर…। मांझी के इस पोस्ट के जरिए उनका एनडीए परिवार में स्वागत तो किया है। इस पोस्ट के बाद अब यह कहा जा रहा है कि जिस बात की घोषणा चंपई सोरेन नहीं कर पा रहे हैं, मांझी ने वह खोलकर रख दिया है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में बहुत बड़ा असर होगा
वहीं बोधगया में स्थित अपने आवास पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने हमने चंपाई सोरेन का व्यक्तिगत स्वागत किया है। वैसे एनडीए में आना एनडीए के बड़े नेताओं पर निर्भर करता है। इसलिए व्यक्तिगत स्वागत किया है कि हमारे साथ में वैसा ही हुआ था। जो आज चंपई दा के साथ हुआ है। लोकतंत्र में इस तरह की बात नहीं होनी चाहिए। अगर उनको कहा जाता तो निश्चित रूप से स्टेप डॉन कर देते। यह जबरदस्ती उनसे इस्तीफा ले लेना, उनके कार्यक्रम को रद्द कर देना। यह उचित नहीं था। इसलिए हमने उन्हें कहा कि आप साहसी आदमी हैं। आठ जनवरी से जुलाई महीने तक सीएम रहने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया था। उनके कार्यों की सराहना होती है। एनडीए में शामिल होने से झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुत बड़ा असर होगा। झारखंड में राजनीति में सक्रिय रूप से साथ रहेंगे और बहुत सीटो पर वहां कब्जा कर लेंगे।

नया विकल्प अपनाने पर मजबूर होने का आरोप
इससे पहले रविवार को चंपई ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के जरिए पार्टी नेतृत्व पर अपमानित करने और नया विकल्प अपनाने पर मजबूर करने का आरोप लगाया। विधानसभा चुनाव से पूर्व चंपई का पालाबदल झामुमो के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि चंपई रविवार को कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंचे। कोलकाता में उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इसके बाद देर शाम सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से झामुमो नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। पार्टी सूत्रों का कहना है कि चंपई सोमवार को तीन विधायकों के साथ विधिवत रूप से भाजपा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


 अब शुरू करेंगे जीवन का नया अध्याय 
झारखंड के टाइगर कहे जाने वाले पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि लगातार अपमान और तिरस्कार के बाद उनके सामने राजनीति से संन्यास लेने, अपना संगठन खड़ा करने या नए साथी के साथ सफर करने का विकल्प बचा था। मेरे लिए विधानसभा चुनाव तक के सफर के लिए विकल्प खुले हुए हैं। अपमान और तिरस्कार के कारण मैं वैकल्पिक राह तलाशने के लिए मजबूर हो गया। आज से मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें