फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर 32 करोड़ के नये नोट जब्त!

Sat, 17 Dec 2016 09:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद बिहार में आयकर विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। खबर है कि आयकर विभाग ने भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल से 32 करोड़ के नए नोटों की एक बड़ी खेप जब्त की है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नोटों  की अवैध आवाजाही की सूचना के बाद आयकर विभाग की एक विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए रक्सौल से छह किलो सोना, चार किलो चांदी और करीब 32 करोड़ के नए नोट जब्त किए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। कहा जा रहा है कि रकम इतनी बड़ी है कि विभाग के अधिकारी भी कुछ बताने से पहले बहुत कुछ जानना चाहते हैं। 

यही वजह है कि जब्ती के संबंध में जब स्थानीय पुलिस और आयकर विभाग से संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी कार्रवाई से इनकार कर दिया। पूर्वी चंपारण के एसपी जीतेंद्र राणा और आयकर विभाग के हेडक्वार्टर विजिलेंस एनके खल्को ने  इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई और पश्चिम बंगाल से 3.40 करोड़ के नोट जब्त

नोटबंदी के बाद काले धन के खिलाफ अभियान के तहत आयकर विभाग की टीम ने दिल्ली में एक सिविल कॉन्ट्रेक्टर के ठिकानों से 1.4 करोड़ रुपये की राशि जब्त की है। पश्चिम बंगाल से भी 1.56 करोड़ रुपये के नए और पुराने नोट पकड़े गए हैं। मुंबई से भी 1.40 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। गुजरात के राजकोट से भी 16.35 लाख रुपये के नए व पुराने नोट पकड़े गए हैं।

दिल्ली में आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिविल सब कॉन्ट्रेक्टर पीएल सोनी के करोल बाग स्थित एक ठिकाने पर छापे मारे गए थे। यहां से 1.4 करोड़ रुपये जब्त किए गए। इसमें आठ लाख रुपये के नए नोट हैं। विभाग की टीम ने एक अन्य मामले की जांच के संबंध में एक्सिस बैंक की कृष्णा नगर शाखा में भी छानबीन की। गुजरात के राजकोट से भी पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से 16.35 लाख रुपये की नकदी पकड़ी। इसमें 16 लाख रुपये 2000 रुपये के नए नोट की शक्ल में हैं। शेष नोट 100 रुपये के हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

उधर, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से पुलिस ने 1.48 करोड़ के पुराने नोट पकड़े हैं। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के पश्चिम मिदनापुर जिले के देबरा में एक कार से 8.51 लाख रुपये के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 7.44 लाख रुपये दो हजार रुपये के नए नोट की शक्ल में हैं। मुंबई के अंधेरी में पुलिस ने एक कार में सवार तीन लोगों के पास से 1.40 करोड़ रुपये बरामद किए। पूरी रकम 2000 के नोटों के रूप में थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें